Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़ में होगी उलझनपुर का हुड़दंग वेब सीरीज की शूटिंग

रायपुर
छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता और यहां के दृश्य अब बॉलीवुड सिनेमा उद्योग को अपनी और आकर्षित करने लगे हैं। यहां की प्राकृतिक वादियों में इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग हो रही है। पिछले कुछ समय में कई बड़ी वेब सीरीज और फिल्मों के दृश्य यहां फिल्माए गए। हाल ही में यह एक नई वेब सीरीज की शूटिंग की तैयारी शुरू हुई है। वेब सीरीज की कहानी छत्तीसगढ़ के ही ग्रामीण परिदृश्य पर आधारित है और यह एक हास्य पूर्ण ड्रामा होगा।इस वेब सीरीज के लेखक- निर्देशक सुशांत पांडा ने लोकेशन तलाश करने के बाद वहीं वेब श्रृंखला की कहानी भी लिखी है।

उलझनपुर का हुड़दंग वेब सीरीज, ग्रामीण परिदृश्यों पर आधारित हास्य ड्रामा है। यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म के लिए बनाई जा रही है, जिसका निर्माण बॉलीवुड (मुंबई) के वानखेड़े ब्रदर्स मीडिया प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया जा रहा है। वेब सीरीज के निमार्ता गिरीश वानखेड़े और रवि पांगा है। निर्देशक सुशांत पांडा ने चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जनजीवन में लोगों के अंदर जो सरलता और सहजता है, वह अपने आप में बेहद दिलचस्प और अनोखी है। सीधे सच्चे लोगों के जीवन की इन्हीं प्यारी कहानियों और हास्यास्पद घटनाओं को इस वेब सीरीज का विषय चुना है।

बॉलीवुड के फेमस चेहरों सहित छत्तीसगढ़ के भी कई कलाकार इस वेब सीरीज में नजर आएंगे। पूरे सीरीज की शूटिंग छत्तीसगढ़ के गांवों में होगी। बारनवापारा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पहले चरण में शूटिंग होगी।

 

#Uljhanpu

Source : Agency

पाठको की राय