Tuesday, October 20th, 2026

Ukraine: अमेरिका ने रूस के खिलाफ युद्ध के लिए भेजी थी मदद, हथियार खरीदने की जगह करोड़ो डकार गए यूक्रेनी अफसर

वाशिंगटन.

यूक्रेन रक्षा मंत्रालय के उच्च पदस्थ अधिकारी को सशस्त्र समझौते से संबंधित 40 मिलियन अमेरिकी डॉलर गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यूक्रेन के सुरक्षा सेवा (एसबीयू) ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने पिछले साल दिसंबर में गोला-बारूद के एक बड़े बैच की खरीद के लिए एक विशेष निर्यात कंपनी के साथ समझौता किया था।

उन्होंने दावा किया कि उनके पास उनके पास इन अवैध गतिविधियों को साबित करने के लिए दस्तावेज भी है। दोष साबित होने पर आरोपी को 15 साल की सजा हो सकती है। यूक्रेनी मंत्रालय ने गबन किए गए रकम की वसूली के प्रयास शुरू किया है। यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के प्रेस और सूचना विभाग के प्रमुख इलारियन पावलियुक ने बताया कि समझौते में संबंधित डिल्वरी के बिना भुकतान शामिल था। हालांकि, अब इस समझौते को खत्म करने और गबन के पैसे वापस पाने के रास्ते की तलाश की जा रही है। सितंबर में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने देश के रक्षा मंत्रालय से जुड़े कई भ्रष्टाचार घोटालों को उजागर करते हुए रक्षा मंत्री ओलेस्की रेजनिकोव को बर्खास्त किया था। मीडिया के अनुसार अमेरिका ने यूक्रेन से सरकारी भ्रष्टाचार से निपटने के पयासों में तेजी लाने का अनुरोध किया है। अधिकारियों ने खुलासा किया कि अमेरिका ने इस मामले में कई नोटिस जारी किए हैं। भ्रष्टाचार मामले में चिंता व्यक्त करते हुए जेलेंस्की ने इस साल अमेरिकी सांसदों से मुलाकात के लिए वॉशिंग्टन का दौरा किया। 

 

#Ukrainian#weapons#spent#America

Source : Agency

पाठको की राय