Friday, October 23rd, 2026

ब्रिटेन की गृहमंत्री के घर पर गोवा में हो गया अवैध कब्जा, पिता ने दर्ज कराई शिकायत, जांच जारी

पणजी
भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन ब्रिटेन की होम मिनिस्टर नियुक्त की गई हैं। वह भारतीय मूल की इकलौती महिला मंत्री हैं। अब सुएला ब्रेवरमैन के पिता की गोवा स्थित दो संपत्तियों पर किसी ने कब्जा जमा लिया है। सुएला के पिता ने शिकायत की है कि उत्तरी गोवा में उनकी दो पुश्तैनी संपत्तियों पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। जिसके बाद राज्य पुलिस के विशेष जांच दल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
न्यूज  के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक निधि वासन ने बताया कि उनके पिता क्रिस्टी फर्नांडीस ने गोवा के असगाओ में उनकी 13,900 वर्ग मीटर की दो पुश्तैनी संपत्तियों को गलत तरीके से जब्त करने की शिकायत की है। एसपी ने कहा कि शिकायत के आधार पर एसआईटी ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुएला ब्रेवरमैन के पिता गोवा से थे। वहां उनकी पैतृक संपत्ति थी।
 
उन्होंने कहा कि कुछ अज्ञात व्यक्ति ने उनके और उनके परिवार के सदस्यों के स्वामित्व वाले असगाओ गांव में प्रॉपर्टी के संबंध में पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए इन्वेंट्री कार्यवाही दायर की थी। एसआईटी गठन और मामले की जांच शुरू करने के बाद फर्नांडीस ने लिखा- "अब मेरे संज्ञान में आया है कि हाल के दिनों में गोवा सरकार ने धोखाधड़ी करने वालों की जांच करने और उन पर मुकदमा चलाने के लिए एक एसआईटी का गठन किया है। यह अच्छी पहल है।"
 

ब्रिटेन की नई गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन भारतीय मूल की हैं। उनकी माता जहां एक तमिल हिंदू परिवार से संबंध रखती थीं तो वहीं उनके पिता गोवा के रहने वाले थे। मां एक नर्स थीं जो पहले इंडिया से मॉरीशस गईं और फिर ब्रिटेन आ गईं। सुएला के पिता क्रिस्टी फर्नांडीस का जन्म नैरोबी में हुआ था, जो अपने पिता के पांच बच्चों में सबसे बड़े थे। परिवार 1960 के दशक की शुरुआत में उनका परिवार गोवा से केन्या चला गया था।इसी बीच दोनों की मुलाकात हुई, प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली।

 

#अवैध कब्जा

Source : Agency

पाठको की राय