UK: अवैध प्रवास के खिलाफ ब्रिटेन सरकार सख्त, इंग्लिश चैनल से घुसपैठ पर पूर्ण लगाम की तैयारी
लंदन.
ब्रिटेन की सरकार इंग्लिश चैनल के जरिए अवैध घुसपैठ को लेकर अब सख्त रवैया अपना रही है। अब यहां कोई भी आसानी से चोरी-छिपे घुसपैठ नहीं कर सकेगा। इस कड़ी में स्मॉल बोट्स ऑपरेशनल कमांड (एसबीओसी) के अंतर्राष्ट्रीय संचालन के उप निदेशक कैरोल हेगिनबॉटम ने मीडिया बातचीत की है। उन्होंने बताया है कि यूके निगरानी और तकनीकी क्षमता के माध्यम से इंग्लिश चैनल के माध्यम से अवैध प्रवासी क्रॉसिंग को कम करने में सक्षम है।
हेगिनबॉटम ने आगे बताया कि ब्रिटेन इंग्लिश चैनल के माध्यम से यूके में अवैध रूप से दाखिल होना सबसे खतरनाक तरीका है और इसे वह खत्म करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि कैसे लोग आपराधिक गिरोहों के चंगुल में फंसकर धोखे से इस देश में प्रवेश कर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। कैरोल हेगिनबॉटम ने कहा, 'पिछले साल हम संख्या में कटौती करने में कामयाब रहे। हमारे पास 26,000 लोग आए थे, जो पिछले साल की तुलना में एक अच्छी संख्या रही, लेकिन कोई भी संख्या अच्छी संख्या नहीं होती है।' उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं कि अवैध घुसपैठियों के आंकड़े बिल्कुल शून्य पर आ जाएं और इसी तरकी से हम पिछले तीन सालों में चैनल के पार छोटी नावों के आने की त्रासदी पर भी काबू पा सकेंगे।' बता दें कि कैरोल की यह टिप्पणी तब आई जब यूके होम ऑफिस ने दो फरवरी को एसबीओसी की टीम के साथ डोवर में एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया यात्रा का आयोजन किया था। इस यात्रा के माध्यम से, मीडिया को इंग्लिश चैनल पार करने वाले अवैध अप्रवासियों को ले जाने वाले जहाजों को प्रत्यक्ष रूप से देखने का मौका भी मिला।
#Preparations#completely control#infiltration#English Channel#British government#strict#illegal migration

पाठको की राय