Tuesday, October 27th, 2026

25 से 30 जुलाई के मध्य होंगे ‘‘उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा 2047‘‘ समारोह

भोपाल
केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय के निर्देशानुसार मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्य-क्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में 25 से 30 जुलाई 2022 के मध्य आजादी का अमृत महोत्सव में "उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा 2047'' समारोह किए जाएंगे।

कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने कहा  कि कंपनी कार्य-क्षेत्र के सभी जिलों में समारोह होंगे। कंपनी ने बताया है कि कंपनी कार्य-क्षेत्र के दतिया जिले में सेंवढ़ा शहर, दतिया शहर, हरदा जिले में हरदा शहर, टिमरनी शहर, नर्मदापुरम् जिले में इटारसी शहर, पचमढ़ी शहर, रायसेन जिले में रायसेन शहर, सिलवानी शहर, सीहोर जिले में सीहोर शहर, बुधनी शहर, श्योपुर जिले में श्योपुर शहर एवं विजयपुर शहर, विदिशा जिले में कुरवाई शहर एवं गंजबासौदा शहर, भोपाल जिले में तरावली कला, भैंसाखेड़ी, ग्वालियर जिले में ग्वालियर शहर एवं बिलहाटी, मुरैना जिले में मुरैना टाउन हाल, पंचायत सभागार राजौधा, अशोकनगर जिले में अशोकनगर शहर, मुंगावली गाँव, गुना जिले में गुना शहर, म्याना टाउन, राजगढ़ जिले में मंगल भवन राजगढ़, पंचायत भवन राजगढ़, शिवपुरी जिले में शिवपुरी शहर, करेरा, बैतूल जिले में नांदु गाँव तहसील घोड़ाडोंगरी एवं आमधाना गाँव, तहसील भीमपुर एवं भिण्ड जिले में मेहगाँव शहर एवं फूफ में समारोह होंगे। कार्यक्रम में संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री, जन-प्रतिनिधि एवं कंपनी के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।    

गौरतलब है कि "उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा 2047'' समारोह में भारत सरकार विद्युत मंत्रालय द्वारा सेन्ट्रल पॉवर सेक्टर इंटरप्राईजेज (CPSE's) के साथ समन्वय कर ऊर्जा एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों, योजनाओं आदि के प्रदर्शन बैनर, पोस्टर, आडियो विजुअल, नुक्कड़ नाटक आदि जिला प्रशासन के माध्यम से समारोह में प्रदर्शित किए जाएंगे।

 

 

#उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा 2047

Source : Agency

पाठको की राय