Monday, October 19th, 2026

उज्जै :रेप के आरोपि‍त ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पत्नी व मां के साथ खाया जहरीला पदार्थ, हालत नाजुक

उज्जैन
उज्जैन में ब्लैकमेलिंग से परेशान एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि अवैध संबंध को लेकर मुंबई की एक युवती द्वारा ब्लैकमेलिंग की जा रही थी, जिस कारण खाराकुआ थाना निवासी पति-पत्नी और उनकी मां ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद तीनों को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार लोहे के पुल निवासी एक युवक मुंबई में कपड़ों का कारोबार करता था। उसकी पहचान एक एयर होस्टेस से हो गई थी। बाद में युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। युवक जमानत पर छूटकर उज्जैन आया। यहां भी युवती ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। जेल से बाहर आने के बाद शुक्रवार को युवक ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसका उसने मोबाइल पर वीडियो भी बनाया है। युवक का कहना है कि युवती उसे पैसों की डिमांड कर परेशान कर रही है तथा रुपये नहीं देने पर जहर खाने की धमकी दे रही है।

लोहे का पुल निवासी आशी खान मुंबई में गारमेंट का काम करता था। वहां उसकी पहचान एक युवती से हुई थी। युवती गुवाहाटी की रहने वाली है तथा मुंबई में एयरहोस्टेस थी। युवती ने आशी के खिलाफ मुंबई में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। वहां से जमानत पर छूटने के बाद युवक उज्जैन आ गया था। यहां भी युवती ने उसके खिलाफ मारपीट व अभद्रता का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


गुरुवार को ही युवक जमानत पर जेल से छूट कर आया था। इसकी जानकारी मिलने पर युवती शुक्रवार सुबह उसके घर पहुंच गई और उस पर रुपये देने के लिए दबाव बनाने लगी। जिससे परेशान होकर आशी खान ने अपनी मां परवीन तथा पत्नी इंशा खान के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने से पूर्व तीनों ने मोबाइल पर एक वीडियो भी बनाया है। इसमें युवती पर आरोप लगाए हैं। फिलहाल तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 

#खाया जहरीला पदार्थ

Source : Agency

पाठको की राय