Sunday, October 25th, 2026

31 तक मनाया जायेगा उजाला दिवस

जगदलपुर
बस्तर संभाग के सभी जिलों में 25 से 31 जुलाई तक उजाला दिवस मनाया जायेगा। इसके लिए संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ उपभोक्ता शामिल रहेंगे। विद्युत कंपनी जगदलपुर क्षेत्र के अंतर्गत अवस्थित बस्तर (जगदलपुर), सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोण्डागांव एवं कांकेर जिलों में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत प्रत्येक जिलों में उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य ऊर्जा के लिए 25 से 31 जुलाई के मध्य उजाला दिवस के आयोजन के लिए स्थान नियत किए गए हैं। बस्तर जिले में कुम्हरावंड, बकावंड, सुकमा जिले में छिंदगढ़, सुकमा टाऊन, दंतेवाड़ा जिले में गीदम, कुआकोंडा, नारायणपुर जिले में मलका, गढ़बंगाल, कोंडागांव जिले में मदार्पाल, कोंडागांव टाऊन, कांकेर जिले में नरहरपुर, भानुप्रतापपुर एवं बीजापुर जिले में भैरमगढ़, सामुदायिक भवन में उजाला दिवस मनाया जाएगा। उक्त जानकारी विद्युत वितरण कंपनी के जगदलपुर परिक्षेत्र के कार्यपालक निदेशक एसके ठाकुर ने दिया।

 

#Ujala Diwas

Source : Agency

पाठको की राय