Saturday, October 24th, 2026

उभयलिंगी व्यक्तियों की समस्या निवारण के लिए उइके शिकायत अधिकारी नियुक्त

भोपाल

राज्य शासन ने उभयलिंगी अधिकारी और कर्मचारियों की समस्याओं के निवारण के लिए सहायक संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण बलवान शाह को शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है। नियुक्ति उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 की धारा-11 एवं मध्यप्रदेश उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) नियम 2021 के नियम 13(1) 'प्रत्येक प्रतिष्ठान में‍शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्ति' के प्रावधान के तहत किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

 

 

#शिकायत अधिकारी नियुक्त

Source : Agency

पाठको की राय