Saturday, October 24th, 2026

एसईसीएल सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा को उद्योग रत्न अवार्ड

बिलासपुर
सीएमडी एसईसीएल डॉ. प्रेम सागर मिश्रा को कोयला उद्योग में उनके उत्कृष्ठ नेतृत्व शक्ति के लिए इन्सटिट्यूट आॅफ इकॉनॉमिक स्टडीज (आईईएस), नई दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित झ्उद्योग रत्न अवार्डझ् प्रदान किया गया है।उक्त पुरस्कार समारोह  19 मई  को इण्डिया हेबिटाट सेन्टर, नई दिल्ली में आयोजित था जिसमें माननीय राज्यपाल असम प्रो0 जगदीश मुखी जी के करकमलों से अवार्ड दिए गए।

विदित हो कि कोयला उद्योग में डा. प्रेम सागर मिश्रा की छवि एक मंजे हुए माईनिंग इंजिनियर की है, जिन्हें देश की कई बड़ी खदानों में तकनीक एवं नवाचार के सफलतापूर्वक समन्वय का श्रेय जाता है। विशेष रूप से भूमिगत खदानों में डॉ. मिश्रा की विशेषज्ञता का लोहा सभी मानते हैं। वे इसके पूर्व ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीएमडी भी रह चुके हैं। डॉ. मिश्रा ने बिजनेस लॉ में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा तथा सीएसआर से संबंधित विषय पर पीएचडी की उपाधि अर्जित की है।

इसके पूर्व भी डॉ. मिश्रा को फरवरी 2019 में वर्ल्ड आरडी कांग्रेस द्वारा प्रतिष्ठित सीईओ विद एचआर ओरिएंटेशन पुरस्कार, जनवरी 2020 में इण्डियन माईन मैनेजर्स एसोसिएशन (आईएमएमए) द्वारा एक्सीलेंस अवार्ड जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इन्सटिट्यूट आॅफ इकॉनॉमिक स्टडीज (आईईएस), नई दिल्ली जनजागरूकता की दिशा में काम करने वाली देश की प्रीमियर इन्सटिट्यूट है। यह एक नॉट फॉर प्रॉफिट संगठन है।

 

Source : Agency

पाठको की राय