Friday, October 23rd, 2026

उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम 'शहीद कैप्टन तुषार महाजन होगा: जितेंद्र

जम्मू.
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में स्थित उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम 'शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन' रखा जाएगा। डॉ. सिंह ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऊधमपुर की ओर से जन्माष्टमी पर धन्यवाद! हमारे अनुरोध पर भारत सरकार ने उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम ‘शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन’ रखने की मंजूरी दे दी है।” उन्होंने बताया कि औपचारिक रूप से आवश्यक राजपत्र अधिसूचना जारी करने के लिए इस आशय का एक पत्र जम्मू-कश्मीर की सरकार को भेज दिया गया है।

तुषार महाजन ट्रस्ट ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “कैप्टन तुषार के नाम पर उधमपुर रेलवे स्टेशन को मंजूरी देने के लिए हम मोदी, डॉ. सिंह और स्थानीय भाजपा नेताओं के बहुत आभारी हैं। यह उधमपुर की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। डॉ. सिंह को हमारा हार्दिक धन्यवाद।' उल्लेखनीय है कि फरवरी 2016 में पुलवामा जिले में जम्मू और कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान (जेकेईडीआई) पर हुए आतंकवादी हमले में नौ पैरा (भारतीय सेना के विशेष बल) के अधिकारी कैप्टन तुषार महाजन ने एक आतंकवादी को मारने के बाद, अन्य सेना कर्मियों की जान की रक्षा करते हुए शहीद हो गए।

 

 

#Udhampur railway station

Source : Agency

पाठको की राय