Friday, October 23rd, 2026

उद्धव सरकार ने स्थगित की 11 अप्रैल को होने वाली एमपीएससी प्रवेश परीक्षा 

मुंबई
 महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के खतरे को देखते हुए 11 अप्रैल को होने वाली एसपीएससी प्रवेश परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। राज्य सरकार की ओर से यह फैसला बढ़ते हुए कोरोना मामलों को देखते हुए लिया गया है। बताया जा रहा है कि, एसपीएससी देने वाले कई अभियार्थियों को कोरोना हुआ है, जिसके चलते वे परीक्षा देने में असमर्थ हैं। ऐसे में सरकार ने परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है। राज्‍य में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आने के बाद से ही 11 अप्रैल को आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित करने की मांग तेज हो रही थी। एसपीएससी परीक्षा 2021 के आयोजन पर अहम निर्णय लेने के लिए, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज एक बैठक बुलाई थी।

 बैठक मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री और अन्य अधिकारियों के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई थी। बैठक में परीक्षा को स्‍थगित करने का फैसला लिया गया । परीक्षा की संशोधित तिथि अभी तक आधिकारिक द्वारा घोषित नहीं की गई है। परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आधिकारिक साइट mpsc.gov.in है। सरकार ने परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है क्योंकि राज्य में हर 24 घंटे में लगभग 60000 कोरोना वायारस मामलों को देखा जा रहा है। 

एसपीएससी परीक्षा के लिए महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन ने फरवरी 2020 में नोटिफिकेशन जारी किया था। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 806 पदों पर भर्तियां होनी है। यह भर्ती महाराष्ट्र सबऑर्डिनेट सर्विेसेस की नॉन-गजटेड ग्रुप-बी पोस्ट के लिए जारी की गई थी। 806 पदों में से 475 पद पुलिस सब इंस्पेक्टर के लिए, 52 असिस्टेंट सेलेक्शन ऑफिसर के लिए और 64 पद स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर के लिए हैं।
 

 

#उद्धव सरकार

Source : Agency

पाठको की राय