Thursday, October 22nd, 2026

यूसीसी जनता के बीच कोई मुद्दा नहीं, महंगाई और भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दे : कमलनाथ

भोपाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दिए बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज कहा कि यूसीसी को समझते ही कितने लोग हैं और आम जनता के मुख्य मुद्दे तो महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी हैं।


कमलनाथ ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि आज आम जनता के मुद्दे महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और किसान जैसी चीजें हैं। यूसीसी को समझते ही कितने लोग हैं।


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आम जनता से पूछा जाना चाहिए कि उनमें से कितने लोगों को इस बारे में जानकारी है।
कमलनाथ ने घोटाला और भ्रष्टाचार करने वाले पर कार्रवाई की गारंटी से जुड़े प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर कहा कि उन्होंने कांग्रेस का नाम नहीं लिया। उनका इशारा मध्यप्रदेश सरकार की ओर भी हो सकता है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय