Tuesday, October 20th, 2026

E3 2023 को छोड़ेगा Ubisoft, अपने खुद के कार्यक्रम की मेजबानी करेगा

सैन फ्रांसिस्को
 फ्रांसीसी वीडियो गेम प्रकाशक यूबीसॉफ्ट इलेक्ट्रॉनिक एंटरटेनमेंट एक्सपो 2023 (ई3 2023) से हट जाएगा और इसके बजाय वो खुद का इवेंट का आयोजन करेगा।

गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने हाल ही में खुलासा किया कि वह आगामी इन-पर्सन ई3 इवेंट में उपस्थित नहीं होगी, जो इस साल 13 जून को लॉस एंजिल्स में होने वाला है। हालांकि, अब यूबीसॉफ्ट के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि कंपनी अपना खुद का कार्यक्रम, यूबीसॉफ्ट फॉरवर्ड लाइव आयोजित करेगी।

प्रवक्ता ने कहा कि यूबीसॉफ्ट के पास ई3 में कुछ आश्चर्यजनक क्षण थे, जो लंबे समय से गेमिंग उद्योग में एक मुख्य आधार रहा है। इस पर कुछ विचार करने के बाद, कंपनी ने एक और रास्ता अख्तियार करने और अपने स्वयं के कार्यक्रम की मेजबानी करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा, हम यह घोषणा करते हुए उत्साहित हैं कि यूबीसॉफ्ट फॉरवर्ड लाइव 12 जून को लॉस एंजेलिस में होगा और हम जल्द ही अपने खिलाड़ियों के साथ अधिक विवरण साझा करने के लिए उत्सुक हैं। इस बीच, पिछले महीने जापानी गेमिंग दिग्गज निन्टेंडो ने भी पुष्टि की थी कि वह ई3 2023 में शामिल नहीं होगा।

 

 

#Ubisoft

Source : Agency

पाठको की राय