Friday, October 23rd, 2026

सड़क दुर्घटना मे मप्र निवासी दो युवकों की मौत

जगदलपुर
मंगलवार की अल सुबह हुई कार दुर्घटना मे मध्य प्रदेश निवासी दो युवकों की मौत हो गई। घटनास्थल पर जाकर पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर जांच शुरू की।

प्राप्त समाचारों के अनुसार मृतक युवक अपनी  महेंद्रा एसयूवी कार से जगदलपुर से ओडिशा जा रहे थे। बताया जाता है कि कार की गति काफी तेज होने की वजह से वह अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे रखे ईंट की ढेर से जा टकराई।  इस हादसे में दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड  दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक मध्यप्रदेश के रहने वाले थे।  नगरनार पुलिस ने दोनों ही शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया ।

 

Source : Agency

पाठको की राय