Tuesday, October 20th, 2026

अमरकंटक एक्सप्रेस में शराब लेकर आ रहे दो युवक 24 बोतल के साथ गिरफ्तार

बिलासपुर

जबलपुर से अमरकंटक एक्सप्रेस में बड़ी मात्रा में शराब लेकर आ रहे दो युवकों को जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत 21 हजार 576 रुपये है। युवक तभी बिलासपुर रेलवे स्टेशन में जांच के दौरान जनरल बोगी में युवकों को शराब के साथ दबोच लिया गया।
अमरकंटक एक्सप्रेस के डी2 जनरल कोच में दो व्यक्तियों के पास आपत्तिजनक सामग्री होने की जानकारी जीआरपी पुलिस को पुलिस। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3 पर ट्रेन के पहुंचने पर जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने जांच की तो हनुमान ताल जबलपुर के रहने वाले निखिल सेन और करण भाट के पास से मैकडॉवेल नंबर वन कंपनी की 12- 12 बोतल शराब मिली, जिसकी कुल कीमत 21,576 है। ट्रेन में इतनी मात्रा में शराब परिवहन करना गैरकानूनी है इसलिए जीआरपी बिलासपुर ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में इस बात की पुष्टि हुई कि शराब अवैध तरीके से परिवहन किए जा रहे थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय