Friday, October 23rd, 2026

कबीरधाम में हाईवे के किनारे खड़े ट्रक से टकराए दो वाहन, एक की मौत और दो गंभीर

कवर्धा

रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हाईवे में खड़े ट्रक से एक के बाद तीन वाहन जा टकराई। इस हादसे में एक आरक्षक की मौके पर मौत हो गई। वहीं चार गंभीर रूप से घायल है, जिनका उपचार किया जा रहा है। घटना कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे स्थित ग्राम सिंघनपुरी के पास हुई है। खड़े ट्रक से पुलिस की 3 गाड़ियां भिड़ गई।

वहीं हाईवे किनारे ट्रक को खड़ा करने वाला वाहन चालक को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है। वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रहीं है। जानकारी अनुसार तीनों हादसे रात 12 से 1 बजे के बीच हुए हैं। हादसे में बाइक सवार पांडातराई थाना में पदस्थ आरक्षक नेतराम धुर्वे (32) की मौत हुई है।

प्रत्यक्षदर्शीयों से मिली जानकारी अनुसार घटना के समय जवान ने हेलमेट पहना हुआ था। वहीं पेट्रोलिंग गाड़ी स्कॉर्पियो पर सवार सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ एएसआई कौशल साहू, विजय कश्यप घायल हुए हैं। वहीं मदद के लिए पहुंची डायल 112 का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है।

रात के समय थाना में जानकारी मिलने के बाद घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां अस्पताल पहुंचे से पहले ही आरक्षक नेतराम धुर्वे की मौत हो गई थी। सोमवार को शव का पीएम बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना के बाद पुलिस द्वारा जांच की जाएगी।

पांडातराई में पदस्थ आरक्षक नेतराम धुर्वे रात 12 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से कवर्धा जा रहे थे। इसी दौरान सिंघनपुरी गांव से 200 मीटर पहले कोल्ड स्टोरेज के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चकनाचूर हो गई।

आरक्षक नेतराम ने मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम एएसआई कौशल साहू और विजय कश्यप पेट्रोलिंग गाड़ी से पहुंचे, लेकिन अंधेरा और तेज बारिश के चलते पेट्रोलिंग वाहन भी उसी ट्रक के पीछे जाकर घुस गई। हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। एएसआई और विजय कश्यप जख्मी हो गए।

पुलिस वैन को दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर
इस दौरान डबल हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस इमेरजेंसी सेवा डायल 112 की टीम मदद के लिए मौके पर जैसे ही पहुंची, वैसे ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से आकर पुलिस वैन को टक्कर मार दी। इसमें पुलिस वैन दूसरे ट्रक से भी टकरा गई। पुलिस वैन पर सवार एक पुलिस आरक्षक और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद एम्बुलेंस की मदद से सभी घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि एक पुलिसकर्मी की जान गई है, वहीं 4 लोग घायल हैं। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। इसके अलावा ट्रक भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक ही जगह हादसे में मचा हड़कंप
जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां पर कोई मोड़ भी नहीं है। ट्रक कवर्धा की ओर आ रहा था। लेकिन, हाईवे सड़क किनारे खड़ा किया गया था। यहीं प्रमुख कारण था कि सीधे वाहन इसके पीछे में जा घुसे। एक के बाद एक तीन हादसे इसी जगह पर हुए है। ऐसे में रात के समय हड़कंप मच गया। आरक्षक सीधे ट्रक के पीछे हिस्से में जा टकराया। सुबह मौके पर पुलिस के अधिकारी भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है।

 

#vehicles collided#Kabirdham

Source : Agency

पाठको की राय