Sunday, October 25th, 2026

बिहार-किशनगंज में नेशनल हाइवे पर भिड़ी दो गाड़ियां, पांच की मौत और सात बच्चों सहित 10 गंभीर घायल

किशनगंज.

किशनगंज में दर्दनाक सड़क हादसे में आधा दर्जन लोगो की मौत हो गई। घटना जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र की है, जहां राष्ट्रीय उच्च पथ 327 ई पर पेटभरी चौक के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और डंपर में टक्कर हो गया। इस घटना में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगो के मुताबिक हादसे में चार महिलाओं के साथ-साथ एक मासूम और स्कॉर्पियो चालक की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पांच लोगो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक मासूम की मौत किशनगंज MGM मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हो गई है। वही पांच मासूम बुरी तरह घायल है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतक अररिया जिले के जोकिहाट के रहने वाले हैं, जो सिलीगुड़ी की तरफ जा रहे थे। हादसा के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों  की भारी भीड़ जुट गई और स्कॉर्पियो में फंसे चालक को किसी तरह से बाहर निकाला गया। घटना के संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अहमद हुसैन ने बताया कि मृतक सभी एक ही परिवार के थे और मासूमों के सर से परिजनों का साया उठ गया है। घटना के बाद मौके पर एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंचे है और पुलिस के द्वारा अग्रतर कारवाई की जा रही है।

सड़क हादसा में इनकी हुई है मौत
मृतकों की पहचान जोकीहाट थाना क्षेत्र के महादेवा निवासी शाहबुद्दीन के पुत्र स्कॉर्पियो चालक मो.इरशाद (30), अरतिया निवासी अबसर के पुत्र मो. अफ्फान (4), निवासी बागमारा निवासी मो खुर्शेद की पत्नी गुलशन आरा (27), थपकोल निवासी मुजाहिद की पत्नी गुड़िया बेगम (13) और बागमारा निवासी आयान (8 वर्ष) के रूप में की गई है।

 

#Bihar-Kishanganj#vehicles collided#five killed

Source : Agency

पाठको की राय