Sunday, October 25th, 2026

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की दो इकाइयों ने 234 दिन सतत् विद्युत उत्पादन का बनाया रिकार्ड

भोपाल

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के विद्युत गृह क्रमांक 4 की 250-250 मेगावाट स्थापित क्षमता की इकाई क्रमांक 10 व 11 ने 6 जून को 234 दिन अनवरत विद्युत उत्पादन करते हुए सर्वाधिक दिन अनवरत संचालन का रिकार्ड बनाया। पावर जनरेटिंग कंपनी के इतिहास में पहली बार किसी इकाई ने 234 दिन अनवरत विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया है। इससे पूर्व सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना खंडवा की इकाई क्रमांक एक ने 233 दिन अनवरत विद्युत उत्पादन का रिकार्ड कायम किया था। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की 250-250 मेगावाट की दोनों इकाईयाँ 15 अक्टूबर 2022 से लगातार संचालित हो कर विद्युत उत्पादन कर रही हैं।

पीएएफ, पीएलएफ एवं ऑक्जलरी खपत में मिली उपलब्धि

250-250 मेगावाट की दोनों इकाइयों ने संचालन के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय प्रदर्शन करते हुए प्लांट अबेबिलिटि फेक्टर (पीएएफ), प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) और ऑक्जलरी कंजम्पशन जैसे मापदंडों में विशिष्टता अर्जितकी। विद्युत गृह क्रमांक 4 की 250 मेगावाट स्थापित क्षमता की इकाई क्रमांक 10 ने 101.07 प्रतिशत पीएएफ, 97.8 प्रतिशत पीएलएफ और 7.73 प्रतिशत ऑक्जलरी खपत अर्जित की। वहीं इकाई क्रमांक 11 ने 101.5 प्रतिशत पीएएफ, 98.1 प्रतिशत पीएलएफ और 7.91 प्रतिशत ऑक्जलरी खपत अर्जित की।

ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की इकाई क्रमांक 10 व 11 द्वारा लगातार 234 दिन विद्युत उत्पादन के कीर्तिमान बनाने पर समस्त अभियंताओं एवं कार्मिकों को बधाई दी है।

 

 

#Two units of

Source : Agency

पाठको की राय