रानी कमलापति से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त कर दी गई
भोपाल
मध्य प्रदेश के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और इटारसी रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होने वाली दो ट्रेनें प्रभावित हुई है। अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई है और शिवजी एक्सप्रेस को ओरिजनेट किया गया है। यात्रियों को SMS के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के छिवकी स्टेशन पर मरम्मत का काम चल रहा है।
रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल निरस्त
गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 24.02.2022
गाड़ी संख्या 01666 अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल न दिनांक 27.02.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस ओरिजनेट
गाड़ी संख्या 11117 इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनांक 17.02.2022 से 28.02.2022 तक
गाड़ी संख्या 11118 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस दिनांक 18.02.2022 से 28.02.2022 तक कटनी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होगी।
गाड़ी संख्या 11118 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस दिनाँक 01.03.2022 को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

पाठको की राय