Friday, October 23rd, 2026

भोपाल में रोज मिले रहे कोरोना के दो-तीन मरीज

भोपाल
पिछले हफ्ते भोपाल में लगातार तीन दिन तक कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिलने के बाद अब हर दिन से दो या तीन मरीज मिले रहे हैं। शनिवार को 6207 सैंपल की जांच में तीन संक्रमित मिले हैं। जिले में अभी 17 सक्रिय मरीज हैं। इसी तरह से प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 16 मरीज मिले हैं। इनमें 10 मरीज इंदौर के हैं। 67,595 सैंपल की जांच में इतने मरीज मिले हैं। इस तरह संक्रमण दर 0.02 फीसद रही है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में सामने आई है। प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 118 है।

हमीदिया अस्पताल के छाती व श्वास रोग विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. पराग शर्मा ने कहा कि अभी जो मरीज आ रहे हैं उनमें बीमारी गंभीर नहीं है। यह राहत की बात है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण ने कोरोना से बहुत बचाव किया है। सीएमएचओ डॉ.प्रभाकर तिवारी ने कहा कि अभी जो दो-तीन मरीज मिल रहे हैं वह एक ही घर के नहीं बल्कि अलग-अलग जगह के होते हैं।

शहर में शनिवार को डेंगू के 12 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही इस महीने मरीजों की संख्या 225 हो गई है। जनवरी से अब तक 325 मरीज मिल चुके हैं। शनिवार को अन्न्ा नगर, निशातपुरा, कमला नगर, फतेहुपुर, इंदिरा नगर डीआइजी बंगला, जीएमसी गर्ल्स हॉस्टल, मिनाल रेसीडेंसी, ईश्वर नगर, गीतांजलि कांप्लेक्स, नेहरू नगर, बुधवारा, पंचशील नगर और रोशनपुरा में मरीज मिले हैं। अभी तक भोपाल में कुछ कॉलोनियों में ही मरीज मिल रहे थे, लेकिन अब पूरे शहर में मरीज मिल रहे हैं।

 

#daily in Bhopal

Source : Agency

पाठको की राय