Sunday, October 25th, 2026

तहरीक-ए-तालिबान और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो आतंकी गिरफ्तार, नूपुर शर्मा को मारने की थी तैयारी

सहारनपुर
स्वतंत्रता दिवस से पहले यूपी एटीएस को बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने सहारनपुर से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। एटीएस को सूचना मिली थी कि पकड़े गए आतंकी स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी हमले की योजना बना रहे हैं। गिरफ्तार आतंकियों में से एक का नाम मोहम्मद नदीम है जो पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और तहरीख-ए-तालिबान से सीधे संपर्क में था। उसे नूपुर शर्मा को मारने का काम दिया गया था, लेकिन टास्क पूरा होने से पहले आतंकी धर दबोचे गए। बतादें कि तीन दिन पहले यूपी एटीएस ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के सहयोग से नौ अगस्त को उसे आजमगढ़ से गिरफ्तार किया था।

सबाउद्दीन ने आरआरएस नाम से ई-मेल आईडी भी बनाई थी और उससे फेसबुक अकाउंट बनाकर निशाना बनाने की योजना पर काम कर रहा था। एटीएस का दावा है कि वह सीरिया में रहने वाले आतंकी अबू बकर अल-शामी के संपर्क में रहता था। उसने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों पर हो रही कार्रवाई का बदला लेने के लिए आईईडी व ग्रेनेड बनाना व इस्तेमाल करना सीखा। वह आतंक फैलाने के लिए युवाओं को भर्ती कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं को निशाना बनाने की साजिश कर रहा था। एटीएस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।  

 

#Two terrorists associated

Source : Agency

पाठको की राय