Friday, October 23rd, 2026

नगरीय प्रशासन के दो अधीक्षण अभियंता मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नत

रायपुर
नगर पालिका सेवा (यांत्रिकी) के अधीक्षण अभियंता को मुख्य अभियंता के पद पर वेतनमान 37400-67000+8700 में पदोन्नत किया गया हैं। पदोन्नत अभियंता में उमेश कुमार धनेन्द्र नगर पालिक निगम भिलाई से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में विशेष कर्तव्यवस्थ अधिकारी (तकनीकी) के पद पर तथा भागीरथ वर्मा संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास (यां.प्र.) इंद्रावती भवन नवा रायपुर से संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास (यां.प्र.) इंद्रावती भवन में यथावत नवीन पदस्थापना की गई हैं। उक्त आदेश माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में दायर याचिका में पारित अंतिम आदेश के अध्याधीन होगा। पदोन्नति पद पर आदेश जारी होने के दिनांक से तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। संजीव ब्यौहार, मुख्य अभियंता सह विशेष कर्तव्यवस्थ अधिकारी (तकनीकी) नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय नवा रायपुर को नगर पालिक निगम भिलाई में मुख्य अभियंता के पद पर पदस्थ किया गया हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय