Tuesday, October 20th, 2026

उज्जैन में अतीक के समर्थन में पोस्ट करने वाले दो को जेल भेजा

उज्जैन

उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद की हत्या के बाद इंटरनेट मीडिया पर उसके समर्थन में पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। घट्टिया पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस लगातार इंटरनेट मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य पर नजर रख रही है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीते दिनों माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

अतीक के समर्थन में घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम लाखाखेड़ा निवासी नौशाद ने विवादित व भड़काऊ पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर डाली थी। इसके अलावा ग्राम सुलिया निवासी फैजान लाला ने भी अतीक की फोटो फेसबुक पर डालकर भड़काऊ पोस्ट शेयर की थी। टीआइ विक्रम चौहान ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर नजर रखी जा रही है। भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

#उज्जैन में अतीक

Source : Agency

पाठको की राय