Sunday, October 25th, 2026

शासकीय राशि का दुरुपयोग करने पर दो सचिव हुए निलंबित

छतरपुर
जिलापंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमर बहादुर सिंह ने शासकीय राशि का दुरुपयोग करने वाले सचिवों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का मन बना लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत नौगांव की ग्राम पंचायत परेथा के सचिव रतिराम यादव को शासकीय राशि का दुरुपयोग करने के कारण निलंबित किया गया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत राजनगर की ग्राम पंचायत नंदया के सचिव संजय गोस्वामी को शासकीय राशि कादुरुपयोग करने के कारण निलंबित किया गया है।

गौरतलब हो कि छतरपुर जिले में ग्राम पंचायतों के सचिवों के द्वारा शासकीय कार्यों के लिए आवंटित राशि उपयोग नहीं किए जाने के कारण ऐसे सचिवों के खिलाफ अब सख्त कार्यवाही की शुरुआत हो गई है। कई सचिवों के खिलाफ एफआईआर की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। जिलापंचायत के सीईओ अमर बहादुर सिंह ने की शासकीय राशि का दुरुपयोग करने वाले सचिवों के खिलाफ अब सीधे एफआईआर दर्ज होगी और उनके निलंबन की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी। जिले के सचिवों में हडकंप मचा हुआ है और आने वाले कुछ दिनों में एक दर्जन से ज्यादासचिवों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होने की संभावना है।

 

#funds

Source : Agency

पाठको की राय