Tuesday, October 27th, 2026

लखनऊ कानपुर हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो बहनों की मौत

उन्नाव
लखनऊ स्थित घर से उन्नाव के नर्सिंग कालेज आ रही स्कूटी सवार दो बहनों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। सोहरामऊ क्षेत्र में लखनऊ कानपुर हाइवे स्थित रसूलपुर मोड़ के आगे पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने स्कूटी सवार बहनें चांदनी व पूर्वांचल पुत्री अवधेश गंगवार निवासी नियर सहारा हास्पिटल दूरदर्शन स्टाफ कालोनी विराज खंड-1 गोमती नगर लखनऊ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दोनों बहनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद कार्रवाई की। स्वजन ने बताया कि दोनों बहनें सरस्वती मेडिकल कालेज में नर्सिंग कोर्स कर रही थीं और सुबह कालेज जाने के लिए घर से निकली थी। तभी रास्ते में हादसा हो गया।

 

 

#Two scooty-riding

Source : Agency

पाठको की राय