Wednesday, October 21st, 2026

कबीरधाम में नदीं में डूबने से दो सगे भाइयों की गई जान

कबीरधाम.

जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहगांव के फोंक नदी में दो सगे भाई डूब गए । घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर  पांडातराई पुलिस व गोताखोर की टीम पहुंची। पांडातराई थाना प्रभारी व प्रशिक्षु डीएसपी अमृता पैकरा ने बताया कि यह घटना बुधवार की सुबह करीब 10 बजे की है। बिसेन राय के दोनों बेटे अमन व आनंद अपनी बुआ के साथ नहाने के लिए गए हुए थे। नहाने के दौरान वे दोनों गहरे पानी में चले गए। इसके बाद दोनों का पता नहीं चल सका। दोपहर करीब 11 बजे थाने में जानकारी मिलने के बाद मौके पर टीम भेजी गई है। वर्तमान में गोताखोर की टीम रेस्क्यू अभियान में लगी हुई है। दोनों को अब तक बरामद नहीं किया जा सकता है। दोनों की उम्र नौ और 11 वर्ष है।

 

#Two real brothers died

Source : Agency

पाठको की राय