Tuesday, October 20th, 2026

दो ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत

ग्वालियर
गिरवाई पर दो ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। ओवरटेक करने के चक्कर में एक ट्रक दुकानों में जा घुसा, जिससे 8 दुकानें पूरी तरह ध्वस्त हो गई । गनीमत यह रही कि मकान तक नहीं पहुंचा अन्यथा उसमें सो रहे लोगों की जान कोई खतरा हो सकता था। इस दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई।

मोटरसाइकिल वाला भी एक चपेट में ले लिया गया, लेकिन वह लापता है। मोटरसाइकिल, ट्रक के नीचे दबी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर थी और ट्रक में फंसे लोगों को निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जा रहा था।

 

Source : Agency

पाठको की राय