Saturday, October 24th, 2026

पटना से प्राइवेट अस्पताल के दो मालिकों का अपहरण, 10 लाख की फिरौती मांगी, छपरा से बरामद

 पटना
 
अपराधियों ने राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना इलाके के 90 फीट में स्थित मेडिविजन अस्पताल के दो मालिकों का बीते मंगलवार की देर रात अपहरण कर लिया। बुधवार की देर शाम सारण जिले के डेरनी थाना इलाके के एक गैराज से दोनों को बरामद कर लिया गया।

प्रथम दृष्टया एम्बुलेंस संचालक से विवाद में अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया है। इसके साथ ही एक महिला सहित तीन अपहरणकर्ताओं को सारण पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

#पटना से प्राइवेट अस्पताल

Source : Agency

पाठको की राय