Sunday, October 25th, 2026

अनंतनाग से लश्कर-ए-तैयबा के दो ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार

अनंतनाग
 दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाडा इलाके से सुरक्षाबलों ने गुरुवार को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो ओवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना, पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने अनंतनाग जिले के बिजबिहाडा में तलाशी के दौरान दो ओवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया।

इनकी पहचान अबरार उल हक काटू पुत्र मुश्ताक अहमद काटू निवासी अरवानी बिजबिहाडा और तौसीफ अहमद भट पुत्र मुश्ताक अहमद भट निवासी शेटीपोरा बिजबिहाडा के रूप में की गई है। दोनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित हैं। उनके कब्जे से 12 एके 47 राउंड, एक ग्रेनेड के साथ 1 लाख की नगदी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि बिजबिहाडा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय