Friday, October 23rd, 2026

राशन दुकान चलाने वाले दो संचालक निलंबित

बलौदाबाजार
बिलाईगढ़ विकासखण्ड के अन्तर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) चलाने वाले दो संचालकों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें कोसमकुंडा राशन दुकान के संचालक प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समिति भटगांव और मल्दी में ४दुकान चलाने वाली संस्था जय महामाया महिला स्व सहायता समूह बगलोटा शामिल हैं। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी बिलाईगढ़ बजरंग दुबे ने खाद्य निरीक्षक से मिले प्रतिवेदन के आधार पर निलम्बन की यह कार्रवाई की है। प्रतिवेदन के अनुसार खाद्यान्न के स्टॉक और वितरण में गंभीर गड़बड़ी पाई गई थी। उन्होंने इन दुकानों से सम्बद्ध उपभोक्ताओं को नियमित रूप से राशन सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आगामी आदेश तक ग्राम पंचायत कोसमकुंडा और ग्राम पंचायत मल्दी को अधिकृत किया है।

 

 

#suspended

Source : Agency

पाठको की राय