Tuesday, October 20th, 2026

एनआईटी के दो छात्र और दो छात्रा का ईटी कैंपस स्टार के रूप में हुआ चयन

रायपुर। नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी रायपुर की अन्य उपलब्धि में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। यहां के दो छात्र और दो छात्रा को ईटी कैंपस स्टार्स 2021 के रूप में चुना गया है। द इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा संचालित ईटी कैंपस स्टार्स की सूची में इंजीनियरिंग के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाशाली छात्रों का उल्लेख किया जाता है। एनआईटी रायपुर के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के तीन अंतिम वर्ष के  प्रियांशी शर्मा, संजीब नाथ, शाश्वत अवस्थी तथा मेटलर्जिकल एवं मैटेरियल्स इंजीनियरिंग की छात्रा इला चौहान को ईटी कैंपस स्टार 2021 के रूप में चुना गया है।

तीन संस्करणों को पूरा करने के बाद, द इकोनॉमिक टाइम्स छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा करने और इंडिया इनकॉपोर्रेटेड के प्रेरणादायक नेताओं के साथ बातचीत करने के अवसर प्रदान करने में सफल रहा है। ईटी कैंपस स्टार्स के चौथे संस्करण को 2000+ कॉलेजों से 40,000+ पंजीकरण प्राप्त हुए। इसके चार चरण थे और 87 छात्रों ने आखिरकार ईटी कैंपस स्टार्स क्लास आॅफ 2021 में जगह बनाई।

 

Source : Agency

पाठको की राय