Thursday, October 22nd, 2026

सहायक आरक्षक की हत्या में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर.

सुरक्षा बल के जवानों ने बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सहायक आरक्षक की हत्या में शामिल दो जन मिलिशिया सदस्यों को पकड़ा हैं। वही जगरगुंडा एरिया कमेटी के अंतर्गत डीएकेएमएस सदस्य ने पुलिस के समक्ष आत्मसमपर्ण कर दिया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान मंगलवार को कुटरू थाना व डीआरजी की संयुक्त पार्टी तेलीपेंटा व पाताकुटरू की तरफ निकली थी।

अभियान के दौरान पाताकुटरू से दो नक्सली मिलिशिया सदस्य मनोज हेमला पिता मासा राम हेमला उम्र 25 निवासी पाताकुटरू व सुखराम यादव पिता मुन्ना यादव उम्र 28 निवासी पाताकुटरू जिला बीजापुर को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गये नक्सली 20 जून 2023 को सहायक आरक्षक संजय बेडजा की हत्या करने की घटना में शामिल थे। पकड़े गए दोनों नक्सलियों के विरुद्ध कुटरू थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद बुधवार को न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया।

वहीं दूसरी तरफ जगरगुंडा एरिया कमेटी के अंतर्गत डीएकेएमएस सदस्य देवा तामो पिता कोवा तामो उम्र 32 निवासी बेदरे तामोपारा थाना जगरगुंडा जिला सुकमा ने बुधवार को बीजापुर पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्वेय व अन्य पुलिस अफसरों के समक्ष नक्सलियों की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर व छग शासन की पुर्नवास व आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर दिया।

 

#Naxalites

Source : Agency

पाठको की राय