Wednesday, October 21st, 2026

सड़क किनारे पेड़ पर चुनाव बहिष्कार के पम्पलेट-बैनर लगाते दो नक्सली पकडे

बीजापुर.

जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत थाना बीजापुर, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर की संयुक्त टीम पेट्रोलिंग पर नयापारा पामलवाया की ओर निकली थी।पेट्रोलिंग के दौरान गोरना-मनकेली की ओर जाने वाली सड़क पर सड़क किनारे पेड़ पर पम्पलेट बैनर लगाते कुछ संदिग्ध नजर आये जिन्हे संयुक्त पार्टी द्वारा घेराबंदी कर दो माओवादिओं को पकड़ा गया। इस दौरान एक नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़ा हुआ । पकड़े गये माओवादियों से पुछताछ पर अपना नाम सहदेव कवासी, पिता लिंगा कवासी, उम्र 20 वर्ष निवासी इसुलनार थाना बीजापुर बताया वहीं दूसरा  विधि से संघर्षरत बालक जो आदिवासी बाल संघ का सदस्य है।

पकड़े गये माओवादियों से पूछताछ करने पर फरार के सबंध में बताया गया। फरार तीसरे (विधि से संघर्षरत बालक) को कोकरा से पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर बताया कि विगत पांच दिनों से कोकरा निवासी गुडडू मोड़ियाम जो मंडीगुड़ा बीजापुर में घर बनाकर रह रहा है। पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल मंडीगुड़ा पहुंच कर गुडडू मोड़ियाम पिता मंगू मोड़ियाम उम्र 22 वर्ष निवासी कायतापारा कोकरा थाना बीजापुर हाल मडीगुड़ा पारा बीजापुर को पकड़ा गया जो घर पर उपस्थित मिला । तलाशी में बिस्तर के नीचे से प्लास्टिक थैला में 15 नग माओवादी पर्चा बरामद हुआ।

उपरोक्त सभी के विरूद्ध थाना बीजापुर में छत्तीसगढ़ विशेष जनसुरक्षा अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्यवाही उपरांत  न्यायालय दंतेवाड़ा  एवं विधि से संघर्षरत बालको को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

 

#Two Naxalites arrested

Source : Agency

पाठको की राय