Tuesday, October 20th, 2026

सुकमा में दो नक्सली गिरफ्तार, आईईडी सहित विस्फोटक बरामद

सुकमा

सुकमा| जिले के फूलबगड़ी पुलिस व डीआरजी की संयुक्त टीम ने दो नक्सलियों को विस्फोटक समेत गिरफ्तार किया है। नक्सलियों की निशानदेही पर जंगल से 5 किलो वजनी टिफिन बम, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड, बरामद की हैं। दोनों ने अपना नाम माड़वी मंगा और माड़वी भीमा बताया।

दोनों को फुलबगड़ी थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। नक्सलियों की मौजूदगी की खबर पर 7 दिसंबर को थाना फुलबगड़ी से जिला बल की पार्टी बड़सेट्टी व आस-पास क्षेत्र रवाना की थी। इस दौरान बड़ेसट्टी बुरदापारा, करकापारा के बीच नाले के पास के जंगल में 2 संदिग्ध व्यक्ति जवानों को देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। दोनों जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए विस्फोटक को प्लांट करने की तैयारी में थे।

 

 

#Naxalites

Source : Agency

पाठको की राय