Saturday, October 24th, 2026

बिहार-गया में पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक लूटकांड के भी हैं आरोपी

गया.

गया शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार रात्रि बाइक से पेट्रोलिंग कर रहे बाइक सवार 112 की पुलिस जवान पर हमला कर हथियार और बाइक लूटकांड के दो अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है। इस संबंध में गया के सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि रात्रि में मुफस्सिल थाना तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज को सूचना प्राप्त हुई कि गेरे ओवर ब्रिज के नीचे डायल 112 की मोटर साइकिल टीम पर कुछ अपराधियों के द्वारा हमला किया गया है।

सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा इस मामले को काफी गंभीरता से लिया गया। और, तुरंत अपर पुलिस अधीक्षक, गया, तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी तथा अन्य पुलिसकर्मी को घटनास्थल पर भेजा गया। घटनास्थल का निरीक्षण कर अपराधियों के भागने की दिशा का पता कर उनका पीछा शुरू किया गया। छीनी गई मोटरसाइकिल को तुरंत ही बरामद कर लिया गया। घटनास्थल के आस पास का सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया है।

दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
इस मामले में अपराधियों की पहचान कर ली गई है। अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज तथा पूछताछ के आधार पर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे पूछताछ चल रही है। इसपर पुलिस अधीक्षक, गया तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज के नेतृत्व में इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। इस मामले में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में मुफ्फसिल थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

 

#Bihar-Gaya#Two miscreants arrested#attacked on police team

Source : Agency

पाठको की राय