Sunday, October 25th, 2026

दो लाख छात्र देंगे यूजी और पीजी की परीक्षा, परीक्षाएं 8 जुलाई से शुरू

भोपाल
यूजी और पीजी दोनों परीक्षाओं में आठ जिलों के 2 लाख छात्र घर बैठकर परीक्षा की कॉपी लिखेंगे। बरकतउल्ला विवि की यूजी की प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 8 जुलाई से शुरू होंगी। स्नातक प्रथम वर्ष के बीए/बीकाम/बीएससी/बीएससी होसाइंस/बीसीए/बीबीए और बीकॉम ऑनर्स की परीक्षा 10 जुलाई से शुरू होगी जबकि द्वितीय वर्ष की परीक्षा 8 जुलाई से शुरू की जाएगी। स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा के प्रश्नपत्र 10 जुलाई से 16 जुलाई तक अपलोड होंगे। और उत्तर पुस्तिकाएं 16 से 23 जुलाई के बीच विषयवार जमा करना होगी। इसी प्रकार द्वितीय वर्ष की परीक्षा के प्रश्नपत्र 8 जुलाई से 14 जुलाई तक अपलोड होंगे। और उत्तर पुस्तिकाएं 14 से 20 जुलाई के बीच विषयवार जमा होगी।

पिछले साल यूजी फर्स्ट और सेकंड ईयर व पीजी फर्स्ट ईयर के छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया गया। लेकिन, इस बार इन सभी छात्रों की भी परीक्षाएं होंगी। उच्च शिक्षा विभाग ने कहा है कि यूजी फर्स्ट व सेकंड ईयर के साथ ही पीजी फर्स्ट ईयर की परीक्षा जुलाई में ओपन बुक माध्यम से होगी। इनका रिजल्ट अगस्त में घोषित किया जाएगा।

स्टूडेंट ऐसे देंगे एग्जाम
परीक्षार्थियों को ए4 साइज के पेपर की कॉपी बनाकर उत्तर लिखना होंगे। इसमें छात्र को रोल नंबर, नामांकन, कॉलेज का नाम सहित अन्य जानकारी भरना होगी। कॉपी परीक्षार्थी के निवास के पास स्थित केंद्र पर जमा होंगी। इसकी लिस्ट विवि जारी करेंगे।

 

 

#UG and PG examination

Source : Agency

पाठको की राय