Friday, October 23rd, 2026

आईईडी विस्फोट में दो जवान घायल

बीजापुर
 नक्सलियों द्वारा लगाए प्रेशर आईईडी में विस्फोट की चपेट में आ जाने के सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए हैं, घायल दोनों जवानों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया हैं।

सीआरपीएफ के जवान रोड ओपनिंग पार्टी के निरीक्षण के लिए निकले हुए थे कि मोदकनाल थाना क्षेत्र के हल्बापारा में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर की चपेट में दो जवान आ गए। घायल जवानों के नाम बालकिशन और सनीदुल इस्लाम बताए जा रहे हैं। दोनों जवानों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया हैं जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। घटना की पुष्टि बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने की है।

 

#IED blast

Source : Agency

पाठको की राय