Monday, October 26th, 2026

दो आईएएस ने बदला नाम, सृष्टि हुई गौड़ा, अजय देव हुए शर्मा

भोपाल
मध्यप्रदेश के दो आईएएस अधिकारियों ने अब अपने नाम परिवर्तित कर लिए है। सृष्टि जयंत देशमुख अब गौड़ा सरनेम से जानी जाएंगी वहीं अजय देव अब शर्मा सरनेम के साथ पहचाने जाएंगे। जीएडी ने सारे सरकारी प्रयोजनों में इन दोनो आईएएस अधिकारियों के नाम परिवर्तित करने की मंजूरी दे दी है।

इंदौर में पदस्थ अपर कलेक्टर अजय देव ने कार्मिक, लोक शिकायत एंव पेशन मंत्रालय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग को अपना नाम परिवर्तित कर अजय देव शर्मा करने के लिए आवेदन दिया था। इसी तरह भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2019 बैच की अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गाडरवारा जिला नरसिंहपुर सुश्री सृष्टि जयंत देशमुख ने विवाह होने के बाद अपने पति का सरनेम जोड़ने के लिए आवेदन देकर केन्द्रीय कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग को अपना नाम श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा करने की अनुमति मांगी थी।

विभाग ने उन्हें इसकी अनुमति प्रदान कर दी है। अब कार्यालयीन प्रयोजनों के लिए उन्हें श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा के नाम से जाना जाएगा। इस तरह इन दोनो अधिकारियों के नाम परिवर्तित हो गए है।

 

#IAS

Source : Agency

पाठको की राय