Sunday, October 25th, 2026

पंडरी बस स्टैंड से दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

रायपुर
पंडरी बस स्टैंड से देवेंद्र नगर पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महिला और पुरुष को 20 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।     

पंडरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तब्बसुम खातुन और रफीक खान दोनों पंडरी बस स्टैंड के यातायात कार्यालय के सामने खड़े होकर 20 किलो 300 ग्राम गांजे को कहीं ले जाने की फिराक में थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिलते ही देवेंद्र नगर पुलिस की सादे वर्दी में वहां पहुंचे और तब्बसुम खातुन और रफीक खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ नार्कोटिक्स की धारा 20 बी और 2 सी के तहत मामला दर्ज किया है।

 

#ganja smuggler

Source : Agency

पाठको की राय