Sunday, October 25th, 2026

दो मादा बाघ बाधवगढ़ टाईगर रिजर्व से हुए शिफ्ट

भोपाल

बाधवगढ़ टाईगर रिजर्व के मगधी परिक्षेत्र के बहेरहा वार्डो से दो मादा बाघ को क्रमश: संजय टाईगर रिजर्व और सतपुड़ा टाईगर क्षेत्रों में शिफ्ट किया गया है। इन दोनों बाघ की आयु 3 वर्ष 3 माह है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) आलोक कुमार ने बताया कि दोनों मादा बाघ शावक एक साल पहले संजय टाईगर रिजर्व के वफर क्षेत्र ब्यौहारी से रेस्क्यू कर बहेरहा स्थित वार्डो में लाया गया था। इन्हें तकरीबन एक साल तक रखे जाने के बाद पुन: स्वछंद विचरण के लिए रिवाईल्डिंग की जा रही थी। पिछले माह वन्य जीव विशेषज्ञों की टीम द्वारा निरीक्षण किए जाने के बाद इनकी अनुशंसा पर यह शिफ्टिंग की गई है।

 

#दो मादा बाघ

Source : Agency

पाठको की राय