Thursday, October 22nd, 2026

रायपुर में प्रारंभ हुए दो धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के अंतर्गत प्रदेश में 84 जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया गया। इनमें से राजधानी रायपुर में दो मेडिकल स्टार्स का शुभारंभ हुआ। रायपुर में एक मेडिकल स्टोर नेताजी सुभाष स्टेडियम परिसर की दुकान क्रमांक 2 में तथा दूसरा मेडिकल स्टोर अमलीडीह में नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 10 के कार्यालय के सामने प्रारंभ हुआ है। सुभाष स्टेडियम के जेनेरिक मेडिकल स्टोर के उद्घाटन के अवसर पर नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर और कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार भी उपस्थित थे।

 

#Dhanwantri Generic Medical

Source : Agency

पाठको की राय