दो दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आज से
जगदलपुर
जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में योगेश तिवारी स्मृति में दो दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 3 और 4 सितंबर को करने जा रहा है। प्रतियोगिता में 05 वर्ष से 11 तक, अंडर 15 और अंडर 18 आयु तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर 3 बजे किया जाएगा। सभी मैच नाक आउट पद्धति से खेले जाएंगे। सभी मैच इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में बैडमिंटन हॉल के बाजू शतरंज क्लब जगदलपुर में खेलें जाएंगे।
Source : Agency

पाठको की राय