Wednesday, October 21st, 2026

बारात देखने गई सातवीं कक्षा की छात्रा से दो दरिंदों ने की हैवानियत, हालत गंभीर

औरंगाबाद.

औरंगाबाद के ओबरा थाना के एक गांव में सातवीं कक्षा की स्कूली छात्रा के साथ हैवानियत हुई है। इस वारदात को दो दरिंदों ने मिलकर अंजाम दिया है। पीड़िता की मां ने बताया कि गांव में पड़ोस के एक घर में बारात आई थी। उनकी बेटी भी बारात देखने गई थी। बारात देख कर जब वह घर वापस आई तो बेटी के नीचे के कपड़े को खून से सना देखकर कुछ पूछना ही चाहा कि वह बेहोश हो गई। आनन-फानन में वह बेटी को लेकर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल आई। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

मामले में सदर अस्पताल के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (एसीएमओ) डाॅ. किशोर कुमार ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता का महिला चिकित्सक डॉ. ऋचा चौधरी ने इलाज किया है। रात में पीड़िता की हालत गंभीर थी। ज्यादा ब्लीडिंग के कारण पीड़िता को रक्त चढ़ाया गया है। इलाज के बाद उसकी हालत सामान्य है। पीड़िता ने बताया कि गांव में वह बारात देखकर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही दो लड़कों ने उसे उठा लिया। दोनों ने उसे खलिहान में ले जाकर उसके साथ गंदा काम किया। इसके बाद दोनों लड़के उसे छोड़कर चले गए। इसके बाद जैसे-तैसे कराहते हुए वह घर पहुंचते ही बेहोश हो गई। होश आया तो वह अस्पताल में थी। बच्ची ने बताया कि दोनों में से एक लड़के को वह पहचानती है। दूसरे को देखने के बाद पहचान लेगी। वहीं, पीड़िता की मां ने कहा कि बेटी के साथ दरिंदगी हुई है। वह इंसाफ चाहती है। इस मामले में औरंगाबाद नगर थाना पुलिस ने पीड़िता का फर्द बयान लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

 

#Bihar#Seventh class student#brutally assaulted#condition critical#watch wedding procession#two brutes

Source : Agency

पाठको की राय