Saturday, October 24th, 2026

बिहार-गोपालगंज में दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत, बहन के घर से राखी बंधवाकर लौट रहे थे

गोपालगंज.

गोपालगंज में सड़क दुर्घटना में दो भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव की है। मृतकों की पहचान छपरा जिले के परसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकेरवा गांव निवासी बबलु कुमार और चंदन कुमार के रूप में की गई है। बबलू बड़ा भाई था, जबकि चंदन कुमार छोटा भाई। मौत की खबर सुनने के बाद के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों भाई दोनों भाई बहन के घर से राखी बंधवा कर लौट रहे थे। तभी हादसा के शिकार हो गए। इस घटना में दोनों भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।परिजनों ने बताया कि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर दोनों भाई अपनी बहन से राखी बंधवाने गए थे। बहन से राखी बंधवाकर दीर्घायु का आशीर्वाद के साथ लौट रहे थे, तभी रास्ते में  दुर्घटना के शिकार हो गए।

 

#Bihar-Gopalganj#brothers accident

Source : Agency

पाठको की राय