Friday, October 23rd, 2026

मनेन्द्रगढ़ में आमने-सामने से दो बाइक टकराईं, दो लोगों की मौत और एक गंभीर घायल

मनेन्द्रगढ़.

मनेन्द्रगढ़ में आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दो बाइक सवार कलेक्टर कार्यालय के पास आमने-सामने टकरा गए। इस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई वहीं एक अन्य युवक घायल बताया जा रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मनेन्द्रगढ़ कोतवाली पुलिस की मौके पर पहुंची।

 

#bikes collided#Manendragarh.

Source : Agency

पाठको की राय