Thursday, October 22nd, 2026

दो क्विंटल से अधिक गांजे के साथ दो गिरफ्तार

रायगढ
पूरण वैष्णव शंकरनगर धांगरडिपा व राकेश गुप्ता किरोड़ीमल नगर शहर से जशपुर की तरफ वाहन में गांजा लेकर जा रहे थे कि रायगढ़ पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से दो क्विंटल से अधिक के गांजे और वाहन को जप्त कर लिया। जप्त गांजे की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रायगढ़ पुलिस ने शहर की ओर से जाने वाली सभी वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर द्वारा बताया गया वाहन वहां पहुंचा तो जांच की गई तो 6 से अधिक ड्रमों में दो क्विंटल से अधिक मात्रा में गांजे के पैकेट मिले, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया। पुलिस ने दोनों गांजा तस्करों के खिलाफ के एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

 

#arrested

Source : Agency

पाठको की राय