Sunday, October 25th, 2026

भारत के उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू के निजी ट्विटर हैंडल से ट्विटर ने ब्लू टिक हटाया 

नई दिल्ली
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने भारत के उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू के अधिकारिक निजी ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक हटाया है। ये जानकारी शनिवार (05 जून) को उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से दी गई है। ट्विटर का ब्लू टिक मतलब होता है, अकाउंट का वैरिफाइड होना। ट्विटर ने एम.वेंकैया नायडू के हैंडल से ब्लू टिक हटाकर उनका अकाउंट अनवेरिफाइड कर दिया है। ट्विटर ने कदम क्यों उठाया है, उसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं आई है। ना ही एम.वेंकैया नायडू ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 

 

#एम.वेंकैया नायडू

Source : Agency

पाठको की राय