Wednesday, October 21st, 2026

हैक हुआ ममता बनर्जी की पार्टी का ट्विटर हैंडल, हैकर ने बदल दिया नाम और DP

नई दिल्ली
ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट मंगलवार को हैक कर लिया गया। ट्विटर हैंडल को हैक किए जाने के बाद नाम और डिस्प्ले पिक्चर बदल दिया गया था, जिसकी जगह "युगा लैब्स" का नाम लिखा नजर आया। पार्टी की तरफ से दिए गए बयान में कहा गया है कि वे इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। युगा लैब्स यूएस में स्थित एक ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी कंपनी है जो एनएफटी और डिजिटल कलेक्टिबल्स बनाती है। यह क्रिप्टोक्यूरेंसी और डिजिटल मीडिया में भी माहिर है।

पहले भी हैक हुआ टीएमसी का हैंडल?

ऐसा बताया जा रहा है कि साल 2021 के अंत में तृणमूल कांग्रेस का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल हैक हो गया था। ट्विटर हैंडल के हैकिंग के बाद, हैकर्स ने कुछ ट्वीट्स पोस्ट किए थे जो कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध थे। इसके बाद ट्विटर ने इस मुद्दे को ध्यान में रखते हुए अपने सुरक्षा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कदम उठाए हैं।

 

 

#हैक हुआ ममता बनर्जी

Source : Agency

पाठको की राय