Saturday, October 24th, 2026

Twitter बना फिल्म देखने का नया 'अड्डा', नए फीचर से यूजर्स की मौज

 नई दिल्ली

ट्विटर (Twitter) फिल्म देखने का नया अड्डा बन गया है। हाल में एलन मस्क (Elon Musk) ने ऐलान किया था कि ट्विटर ब्लू यूजर अपने अकाउंट से 2 घंटे तक के वीडियो को अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद से ट्विटर पर यूजर्स ने मूवीज को अरलोड करना शुरू कर दिया। नए फीचर के आने से यूजर 8जीबी तक की साइज वाले वीडियो को पोस्ट कर सकते है। एलन मस्क ने इस नए फीचर के लॉन्च होने पर कहा था कि वह ट्विटर को एक आजाद प्लैफॉर्म बनाना चाहते हैं और लंबे वीडियो पोस्ट करने की सुविधा से इसमें काफी मदद मिलेगी।

यूजर्स ने पोस्ट की हॉलीवुड की पॉप्युलर मूवीज
नए फीचर की एंट्री के बाद से यूजर ट्विटर पर अलग-अलग तरह के वीडियो के शेयर कर रहे हैं। इसमें आने वाली फिल्मों के ट्रेलर, म्यूजिक वीडियो और पूरी मूवी तक शामिल हैं। एक यूजर ने तो इस फीचर का फायदा उठाते हुए ट्विटर पर हॉलिवुड की चर्चित फिल्म Shrek को अपलोड कर दिया। इसके अलावा एक यूजर ने हॉरर मूवी इविल डेड राइज को पोस्ट किया। यह फिल्म 1 घंटे 33 मिनट की है।

मस्क के ट्वीट के नीचे ही यूजर्स ने पोस्ट कीं फिल्में
ट्विटर पर अपलोड हुई मूवीज को हटा लिया गया है। मजेदार बात यह है कि यूजर वीडियो को मस्क के उसी ट्वीट के नीचे पोस्ट कर रहे हैं, जिसमें मस्क ने 2 घंटे तक के वीडियो को अपलोड करने वाले फीचर की घोषणा की थी। मस्क ने अपने इस ट्वीट में लिखा था कि ट्विटर ब्लू वेरिफाइड सब्सक्राइबर 2 घंटे तक के वीडियो को पोस्ट कर सकते हैं।
 
ट्विटर को बताया नया नेटफ्लिक्स
ट्विटर यूजर्स को लग रहा है कि यह नया फीचर यूट्यूब को काफी प्रभावित करेगा। एक यूजर ने अपने ट्वीट में RIP YouTube लिखा, तो वहीं दूसरी तरफ एक यूजर ने ट्विटर को नया नेटफ्लिक्स बताया। ट्विटर की पॉलिसी के अनुसार कॉपीराइट कॉन्टेंट को कॉपीराइट होल्डर की मर्जी के बिना ट्विटर पर पोस्ट नहीं किया जा सकता। ट्विटर के पास कॉपीराइट स्पेश्लिस्ट्स की टीम है, जो पोस्ट होने वाले वीडियोज के कॉपीराइट को चेक करती है और गड़बड़ी मिलने पर उस कॉन्टेंट को हटाती है। ट्विटर पर कोई पाइरेटेड कॉन्टेंट दिखने पर आप भी उसकी शिकायत 'Report Tweet' बटन से कर सकते हैं।

 

#Twitter बना फिल्म

Source : Agency

पाठको की राय