Monday, October 19th, 2026

शाहरुख खान की फिल्म में पतला दिखने के लिए ट्विंकल खन्ना ने खाए थे चने, बोलीं- गैस बन जाती थी

मुम्बई.

ट्विंकल खन्ना लंबे वक्त पहले एक्टिंग की दुनिया को गुडबाय बोल चुकी हैं। वह अक्सर बीते दिनों को याद करती रहती हैं। अब एक मीडिया इंटरैक्शन के दौरान उन्होंने बताया कि पहले के जमाने में एक्ट्रेसस खुद को भूखा रखती थीं। उन्होंने बताया कि चने खा-खाकर उनको गैस हो जाती थी। ट्विंकल ने कहा कि जितनी भी एक्ट्रेसस बोलती हैं कि वे सब-कुछ खाती हैं और डायटिंग नहीं करतीं, ये सच नहीं है। ट्विंकल खन्ना बिंदास बात करती हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी गजब का है।

अपनी फिल्मों का मजाक उड़ाने में भी वह हमेशा आगे रहती हैं। अब उन्होंने उस वक्त की बात की जब कैटसूट में फिट होने के लिए वह खुद को भूखा रखती थीं। बातचीत में ट्विंकल बोलीं, मुझे पता है कि आपको ये सारी एक्ट्रेसस कहते दिखती होंगी कि वे डायट नहीं करतीं और सब खाती हैं, यह सच नहीं हैं। ज्यादातर लोग भूखी रहती हैं। अगर आप चाहती हैं कि जो कैटसूट्स हम पहनते थे उनमें आपका पेट फ्लैट रहे तो...मैं भी भूखी रहती थी। पता नहीं हम लोग पहनते ही क्यों थे। ट्विंकल आगे बताती हैं, यह मेरे ही दिमाग की उपज थी कि मैं चने पर जिंदा रहूंगी। गुजराती होने की वजह से मुझे ये भी लगा कि यह सस्ता है और जहां चाहूं आसानी से मिल सकता था। तो ये मेरी डायट थी। उस गाने में उन्हें मुझे उठाना था और मुझे डर लग रहा था कि मैं गैस के कनस्तर की तरह फट जाऊंगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ट्विंकल बादशाह फिल्म के मोहब्बत हो गई है गाने की बात कर रही थीं। उन्होंने कहा, मेरा एक रिव्यू भी था जो कि मेरी नाभि के इर्द-गिर्द था। उस वक्त किसी ने प्रोटेस्ट नहीं किया। हमें तब नहीं लगा कि यह मिसोजिनिस्ट था। शायद मैंने तो राइटर को भी थैंक्स बोला था।

 

#Twinkle Khanna#ate gram#slim#film#gas formation

Source : Agency

पाठको की राय